6 गणित

ज्यामितीय अवधारणाएँ

प्रश्नावली 4.1

प्रश्न 1: संलग्न आकृति का प्रयोग करके, निम्न के नाम लिखिए:

geometry question figure
  1. पाँच बिंदु
  2. एक रेखा
  3. चार किरणें
  4. पाँच रेखाखंड

उत्तर: (a) B, C, O, D, E, (b) DB, (c) OB, OC, OD, ED (d) OB, OC, OE, OD, ED

प्रश्न 2: संलग्न आकृति में दी हुई रेखा के सभी संभव प्रकारों के नाम लिखिए। आप इन चार बिंदुओं में से किसी भी बिंदु का प्रयोग कर सकते हैं।

geometry question figure

उत्तर: AB, AC, AD, BC, BD, CD

प्रश्न 3: संलग्न आकृति को देखकर नाम लिखिए:

geometry question figure
  1. रेखाएँ जिसमें बिंदु E सम्मिलित हैं
  2. A से होकर जाने वाली रेखा
  3. वह रेखा जिस पर O स्थित है
  4. प्रतिच्छेदी रेखाओं के दो युग्म

उत्तर: (a) AE, BE, DE, FE, (b) AB, AD, AE, (c) CO, (d) AB – OC, AE – FE

प्रश्न 4: निम्नलिखित से होकर कितनी रेखाएँ खींची जा सकती हैं?

  1. एक बिंदु
  2. दो बिंदु

उत्तर: (a) अनेक, (b) एक और केवल एक

प्रश्न 5: निम्नलिखित स्थितियों मे से प्रत्येक के लिए एक रफ(Rough) आकृति बनाइए और उचित रूप से उसे नामांकित कीजिए:

  1. बिंदु P रेखाखंड AB पर स्थित है।
  2. रेखाएँ XY और PQ बिंदु M पर प्रतिच्छेद करती हैं।
  3. रेखाएँ l पर E और F स्थित हैं, परंतु D स्थित नहीं है।
  4. OP और OQ बिंदु O पर स्थित है।

उत्तर:

geometry question figure geometry question figure geometry question figure geometry question figure

प्रश्न 6: रेखा MN की संलग्न आकृति को देखिए। इस आकृति के संदर्भ में बताइए कि निम्नलिखित कथन सत्य है या असत्य:

geometry question figure
  1. Q, M, O, N और P रेखा MN पर स्थित बिंदु हैं।
  2. M, O और N रेखाखंड MN पर स्थित बिंदु हैं।
  3. M और N रेखाखंड MN के अंत बिंदु हैं।
  4. O और N रेखाखंड OP के अंत बिंदु हैं।
  5. M रेखाखंड QO के दोनों अंत बिंदुओं में से एक बिंदु है।
  6. M किरण OP पर एक बिंदु है।
  7. किरण OP किरण QP से भिन्न है।
  8. किरण OP वही है जो किरण OM है।
  9. किरण OM किरण OP के विपरीत(opposite) नहीं है।
  10. O किरण OP के प्रारम्भिक बिंदु नहीं है।
  11. N किरण NP और NM के प्रारम्भिक बिंदु है।

उत्तर: (a) सत्य, (b)सत्य, (c) सत्य, (d) असत्य, (e) असत्य, (f) असत्य, (g) सत्य, (h) असत्य, (i) असत्य, (j) असत्य, (k) सत्य