8 गणित

राशियों की तुलना

अनुपात

NCERT अभ्यास 8.1

प्रश्न 1: निम्नलिखित का अनुपात ज्ञात कीजिए

(a) एक साइकिल की 15 किमी प्रति घंटे की गति का एक स्कूटर की 30 किमी प्रति घंटे की गति से।

उत्तर: अनुपात `=(15)/(30)=1/2` = 1 : 2

(b) 5 मी का 10 किमी से

उत्तर: 10 किमी = 10,000 मी

अनुपात `=5/(10,000)=1/(2,000)` = 1 : 2,000

(c) 50 पैसे का 5 रु से

उत्तर: 5 रु = 500 पैसे

अनुपात `=(50)/(500)=1/(10)` = 1 : 10

प्रश्न 2: निम्नलिखित अनुपातों को प्रतिशत में परिवर्तित कीजिए

(a) 3 : 4

उत्तर: 3 : 4 `=3/4×:100=75%`

(b) 2 : 3

उत्तर: 2 : 3 `=2/3×100=662/3%`

प्रश्न 3: 25 विद्यार्थियों में से 72% विद्यार्थी गणित में रुचि रखते हैं। कितने प्रतिशत विद्यार्थी गणित में रुचि नहीं रखते हैं?

उत्तर: गणित में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों का प्रतिशत = 72%

गणित में रुचि नहीं रखने वाले विद्यार्थियों का प्रतिशत = 100 – 72 = 28%

प्रश्न 4: एक फुटबॉल टीम ने कुल जितने मैच खेले उनमें से 10 में जीत हासिल की। यदि उनकी जीत का प्रतिशत 40 था तो उस टीम ने कुल कितने मैच खेले?

उत्तर: जीते हुए मैचों की संख्या = 10

जीते हुए मैचों का प्रतिशत = 40%

कुल मैचों का प्रतिशत = 100

40 प्रतिशत का मतलब है 10 मैच

इसलिए 1 प्रतिशत का मतलब है `(10)/(40)`

इसलिए 100 प्रतिशत का मतलब है `(10)/(40) ×100=25`

प्रश्न 5: यदि चमेली के पास अपने धन का 75% खर्च करने के बाद 600 रु बचे तो ज्ञात कीजिए कि उसके पास शुरु में कितने रुपए थे?

उत्तर: खर्च का प्रतिशत = 75

इसलिए बचत का प्रतिशत = 100 – 75 = 25

25 प्रतिशत का मतलब है 600 रु

इसलिए 1 प्रतिशत का मतलब है `(600)/(25)`

इसलिए 100 प्रतिशत का मतलब है `(600)/(25) ×100=2400`

प्रश्न 6: यदि किसी शहर में 60% व्यक्ति क्रिकेट पसंद करते हैं, 30% फुटबॉल पसंद करते हैं और शेष अन्य खेल पसंद करते हैं, तो ज्ञात कीजिए कि कितने प्रतिशत व्यक्ति अन्य खेल पसंद करते हैं? यदि कुल व्यक्ति 50 लाख हैं तो प्रत्येक प्रकार के खेल को पसंद करने वाले व्यक्तियों की यथार्थ संख्या ज्ञात कीजिए।

उत्तर: क्रिकेट पसंद करने वालों का प्रतिशत = 60

फुटबॉल पसंद करने वालों का प्रतिशत = 30

इसलिए अन्य खेल पसंद करने वालों का प्रतिशत = 100 – (60 + 30) = 100 – 90 = 10

कुल संख्या = 5,000,000

इसलिए क्रिकेट पसंद करने वालों की संख्या `=5,000,000×(60)/(100)=3,000,000`

फुटबॉल पसंद करने वालों की संख्या `=5,000,000×(30)/(100)=1,500,000`

अन्य खेल पसंद करने वालों की संख्या `=5,000,000×(10)/(100)=500,000`