9 समाज शास्त्र

लोकतांत्रिक अधिकार

NCERT अभ्यास

प्रश्न 1: इनमें से कौन सा मौलिक अधिकारों के उपयोग का उदाहरण नहीं है?

  1. बिहार के मजदूरों का पंजाब के खेतों में काम करने जाना
  2. ईसाई मिशनों द्वारा मिशनरी स्कूलों की श्रृंखला चलाना
  3. सरकारी नौकरी में औरत मर्द को समान वेतन मिलना
  4. बच्चों द्वारा माँ-बाप की संपत्ति विरासत में पाना

उत्तर: (d) बच्चों द्वारा माँ-बाप की संपत्ति विरासत में पाना

प्रश्न 2: इनमें से कौन सी स्वतंत्रता भारतीय नागरिकों को नहीं है?

  1. सरकार की आलोचना की स्वतंत्रता
  2. सशस्त्र विद्रोह में भाग लेने की स्वतंत्रता
  3. सरकार बदलने के लिए आंदोलन शुरु करने की स्वतंत्रता
  4. संविधान के केंद्रीय मूल्यों का विरोध करने की स्वतंत्रता

उत्तर: (b) सशस्त्र विद्रोह में भाग लेने की स्वतंत्रता

प्रश्न 3: भारतीय संविधान इनमें से कौन सा अधिकार देता है?

  1. काम का अधिकार
  2. पर्याप्त जीविका का अधिकार
  3. अपनी संस्कृति की रक्षा का अधिकार
  4. निजता का अधिकार

उत्तर: (c) अपनी संस्कृति की रक्षा का अधिकार

प्रश्न 4: उस मौलिक अधिकार का नाम बताएँ जिसके तहत निम्नलिखित स्वतंत्रताएँ आती हैं?

(a) अपने धर्म का प्रचार करने की स्वतंत्रता

उत्तर: धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार

(b) जीवन का अधिकार

उत्तर: स्वतंत्रता का अधिकार

(c) छुआछूत की समाप्ति

उत्तर: समानता का अधिकार

(d) बेगार पर प्रतिबंध

उत्तर: स्वतंत्रता का अधिकार

प्रश्न 5: लोकतंत्र और अधिकारों के बीच संबंधों के बारे में इनमें से कौन सा बयान ज्यादा उचित है? अपनी पसंद के पक्ष में कारण बताएँ।

  1. हर लोकतांत्रिक देश अपने नागरिकों को अधिकार देता है
  2. अपने नागरिकों को अधिकार देने वाला हर देश लोकतांत्रिक है
  3. अधिकार देना अच्छा है, पर यह लोकतंत्र के लिए जरूरी नहीं है।

उत्तर: इनमें से पहला बयान ज्यादा उचित है। कई ऐसे देशों में भी नागरिकों को कुछ अधिकार मिले हुए हैं जहाँ लोकतंत्र नहीं है। इसलिए दूसरा कथन गलत है। तीसरा कथन इसलिए गलत है कि मौलिक अधिकार देना लोकतंत्र के मूल में है। मौलिक अधिकारों के बगैर लोकतंत्र का कोई मतलब नहीं रह जाता है।

प्रश्न 6: स्वतंत्रता के अधिकार पर ये पाबंदियाँ क्या उचित हैं? अपने जवाब के पक्ष में कारण बताएँ।

(a) भारतीय नागरिकों को सुरक्षा कारणों से कुछ सीमावर्ती इलाकों में जाने के लिए अनुमति लेनी पड़ती है।

उत्तर: सीमावर्ती इलाके देश की सुरक्षा के लिए बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। इसलिए ऐसा करना उचित है।

(b) स्थानीय लोगों के हितों की रक्षा के लिए कुछ इलाकों में बाहरी लोगों की संपत्ति खरीदने की अनुमति नहीं है।

उत्तर: कुछ इलाकों की संस्कृति के संरक्षण के लिए उन इलाकों को विशेष दर्जा दिया गया है। इसलिए ऐसा करना उचित है।

(c) शासक दल को अगले चुनाव में नुकसान पहुँचा सकने वाली किताब पर सरकार प्रतिबंध लगाती है।

उत्तर: चुनाव में हर दल को बराबरी का मौका मिलना चाहिए। इसलिए यह पाबंदी उचित नहीं है।