7 भूगोल

रेगिस्तान में जीवन

NCERT अभ्यास

प्रश्न 1: विश्व में कौन से दो प्रकार के रेगिस्तान पाए जाते हैं?

उत्तर: गर्म रेगिस्तान और ठंडा रेगिस्तान

प्रश्न 2: सहारा रेगिस्तान किस महाद्वीप में स्थित है?

उत्तर: अफ्रीका

प्रश्न 3: लद्दाख रेगिस्तान की जलवायुगत परिस्थितियाँ क्या हैं?

उत्तर: अधिक ऊँचाई के कारण यहाँ हड्डी जमाने वाली सर्दी पड़ती है और शुष्क परिस्थितियाँ होती हैं। यहाँ की हवा इतनी विरल है कि सूर्य की गर्मी शरीर को छेद देती है। गर्मियों में दिन का तापमान जीरो डिग्री से थोड़ा अधिक रहता है और रात का तापमान -30 डिग्री सेल्सियस रहता है। सर्दियों में तापमान -40 डिग्री रहता है। हिमालय के वृष्टि-छाया क्षेत्र में पड़ने के कारण यहाँ साल में केवल 10 सेमी वर्षा होती है। इस क्षेत्र में खून जमाने वाली पवन चलती है और सूर्य की रोशनी जलाने वाली होती है।

प्रश्न 4: लद्दाख में पर्यटकों के लिए प्रमुख आकर्षण क्या हैं?

उत्तर: बौद्ध मठ और उनके गोंपा, हिमानी, घाटी, धार्मिक उत्सव

प्रश्न 5: सहारा रेगिस्तान के लोग किस प्रकार के वस्त्र पहने हैं?

उत्तर: मोटे और भारी भरकम वस्त्र

प्रश्न 6: लद्दाख में उगने वाले पेड़ों के नाम बताएँ।

उत्तर: पॉपलर, विलो, सेब, खुबानी, अंजीर

प्रश्न 7: सहारा अफ्रीका के किस भाग में स्थित है?

  1. दक्षिणी
  2. उत्तरी
  3. पश्चिमी

उत्तर: (b) उत्तरी

प्रश्न 8: सहारा किस प्रकार का रेगिस्तान है?

  1. ठंडा
  2. गर्म
  3. मृदु

उत्तर: (b) गर्म

प्रश्न 9: लद्दाख रेगिस्तान के अधिकांश निवासी हैं

  1. ईसाई एवं मुसलमान
  2. बौद्ध एवं मुसलमान
  3. ईसाई एवं बौद्ध

उत्तर: (b) बौद्ध एवं मुसलमान

प्रश्न 10: रेगिस्तान की विशेषता है

  1. विरल वनस्पति
  2. अधिक वर्षण
  3. अल्प जलवाष्पण

उत्तर: (a) विरल वनस्पति

प्रश्न 11: लद्दाख में हेमिस प्रसिद्ध है

  1. मंदिर
  2. चर्च
  3. बौद्ध मठ

उत्तर: (c) बौद्ध मठ

प्रश्न 12: मिस्र निम्नलिखित फसल के लिए प्रसिद्ध है

  1. गेहूँ
  2. मकई
  3. कपास

उत्तर: (c) कपास

प्रश्न 13: कॉलम A और कॉलम B को मिलाएँ

कॉलम Aकॉलम B
(a) मरुद्यान(1) लीबिया
(b) बेदूईन(2) बौद्ध मठ
(c) तेल(3) हिमनद
(d) गैंग्री(4) जल के साथ गर्त
(e) लामायुरू(5) ठंडा रेगिस्तान
(6) सहारा

उत्तर: (a) 4, (b) 6, (c) 1, (d) 3, (e) 2

प्रश्न 14: कारण बताइए

(a) रेगिस्तान में अत्यल्प वनस्पति होती है।

उत्तर: रेगिस्तान नाममात्र वर्षा होती है। बिना वर्षा के पादपों का उगना बहुत मुश्किल होता है। इसलिए रेगिस्तान में अत्यल्प वनस्पति होती है।

(b) सहारा रेगिस्तान के लोग भारी वस्त्र पहनते हैं।

उत्तर: सहारा में प्रचंड गर्मी पड़ती है और रेतभरी आंधी उठती है। इन सबसे बचने के लिए सहारा रेगिस्तान के लोग भारी वस्त्र पहनते हैं।

प्रश्न 15: अफ्रीका के मानचित्र पर सहारा रेगिस्तान एवं इसके आसपास किन्हीं चार देशों को चिह्नित करें।

उत्तर:

Map of Sahara Desert

प्रश्न 16: भारत की रूपरेखा मानचित्र पर काराकोरम श्रेणी, जास्कर श्रेणी, लद्दाख एवं जोजीला दर्रा चिह्नित करें।

उत्तर:

Map of Ladakh Desert